Sitapur Ki News: सीतापुर में पछुआ हवा से तापमान में गिरावट, ठंड और तेज होने का अनुमान

temperature drop due to westerly wind sitapur
5/5 - (2 votes)

Sitapur Ki News: सीतापुर में लगातार दो दिनों से चल रही पछुआ हवाओं का असर रविवार को मौसम में साफ दिखाई दिया। जिले में अधिकतम तापमान दो डिग्री और न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। सुबह घना कोहरा छाया रहा और ठंडी हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। दिन में धूप निकलने के बावजूद 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवा ने सर्दी बढ़ा दी।

मौसम विभाग के अनुसार इस सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया है। रविवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विशेषज्ञों ने अनुमान लगाया है कि आने वाले दिनों में पारा और नीचे जा सकता है तथा ठंड तेजी से बढ़ने वाली है

सड़क मार्ग पर सबसे ज्यादा परेशानी बाइक सवारों को हुई। दोपहर की धूप में भी कई लोग जैकेट और मफलर के साथ नजर आए। राहगीरों का कहना है कि धूप में खड़े रहने पर थोड़ी राहत मिलती है, लेकिन जैसे ही छांव में जाते हैं ठिठुरन बढ़ जाती है। शाम होते ही सर्दी फिर तेजी से बढ़ गई जिससे बाजारों और सड़कों पर आवाजाही कम हुई।

WhatsApp चैनल फ़ॉलो करें

Sitapur की ताज़ा न्यूज़ अपडेट्स तुरंत अपने WhatsApp पर पाएं!

स्थानीय लोगों का कहना है कि अचानक बढ़ी ठंड को देखते हुए प्रशासन को अलाव और गर्म कपड़ों की व्यवस्था जल्द करनी चाहिए। मौसम विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि सुबह शाम बाहर निकलते समय लोग गर्म कपड़ों का उपयोग करें, खासकर बुजुर्ग और बच्चों को अत्यधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। यदि पछुआ हवा का प्रभाव इसी तरह जारी रहा तो सीतापुर में ठंड अपने चरम पर पहुंच सकती है।

यह भी पढ़ें: सीतापुर में अब सीएचसी में लिवर-किडनी समेत 40 जांच होगी मुफ्त

Share this post!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!