Sitapur Ki News: सीतापुर में चलती कार में लगी आग, परिवार समय रहते बचा

sitapur moving car fire incident
5/5 - (4 votes)

सीतापुर जिले के लहरपुर कोतवाली क्षेत्र में रविवार देर शाम एक चलती कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। कार में सवार दंपती और उनके बच्चे समय रहते बाहर निकल आए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना तंबौर मार्ग पर रंगवा गांव के पास घटित हुई।

हरगांव थाना क्षेत्र के कोरैया विशुन बावरी गांव निवासी स्वतंत्र कुमार अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कार से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे रंगवा गांव के समीप पहुंचे, कार के बोनट से अचानक धुआं निकलने लगा। कुछ ही सेकंड में गाड़ी में आग भड़क उठी और वह पूरी तरह लपटों में घिर गई।

लपटें तेज होने लगीं तो रास्ते से गुजर रहे लोग और ग्रामीण तुरंत मदद के लिए पहुंचे। पानी की बाल्टियों और मिट्टी से आग बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन तेज आग के सामने सभी प्रयास नाकाम रहे। थोड़ी ही देर में पूरी कार जलकर खाक हो गई।

WhatsApp चैनल फ़ॉलो करें

Sitapur की ताज़ा न्यूज़ अपडेट्स तुरंत अपने WhatsApp पर पाएं!

सूचना मिलते ही दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग पर नियंत्रण पाया। गनीमत रही कि आग लगते ही कार सवार सभी लोग तुरंत बाहर आ गए, जिससे किसी की जान को कोई नुकसान नहीं हुआ।

दमकल विभाग की प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण कार में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना की जानकारी के बाद पीड़ित परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंचे और बाद में सभी दूसरी कार से अपने गांव लौट गए।

यह भी पढ़ें: सीतापुर में इन्वेस्टमेंट के नाम पर 50 करोड़ की ठगी, 3 हजार लोग बने शिकार

Share this post!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!