Sitapur Ki News: सीतापुर में गन्ने के खेत में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

Rate this post

सीतापुर जिले में बुधवार को एक बार फिर तेंदुए की मौजूदगी से हड़कंप मच गया। गोंदलामऊ विकास खंड के राजपुर गांव में ग्रामीणों ने गन्ने के खेत में तेंदुए को देखा, जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुआ खेत में करीब आधे घंटे तक छिपा रहा और लोगों की मौजूदगी के बावजूद वहीं लेटा रहा। इस दौरान सैकड़ों ग्रामीण खेत के आसपास जमा हो गए, लेकिन किसी ने उसके पास जाने की हिम्मत नहीं की। मौके पर मौजूद लोगों ने तेंदुए का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम को बुलाया गया, लेकिन टीम को पहुंचने में करीब एक घंटे का समय लग गया। ग्रामीणों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले 15 दिनों से क्षेत्र में तेंदुए के पगचिह्न देखे जा रहे हैं, इसके बावजूद अब तक किसी भी जगह पिंजरा नहीं लगाया गया।

मौके पर पहुंचे वन दरोगा अक्षय पांडेय ने तेंदुए के देखे जाने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि विभाग की विशेष टीम को अलर्ट कर दिया गया है और जल्द ही क्षेत्र में पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, अफवाहों पर ध्यान न दें और भीड़ न जुटाएं।

यह भी पढ़ें: सीतापुर में 700 रुपये के विवाद में चाचा ने भतीजे की हत्या

Share this post!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!