सीतापुर में जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर ने मंगलवार देर रात रामकोट क्षेत्र स्थित डालमिया चीनी मिल, जवाहरपुर में अचानक पहुंचकर मिल संचालन की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने गन्ना तौल केंद्र पर मौजूद किसानों से सीधे बातचीत की और उनसे तौल प्रक्रिया, पर्ची वितरण, भुगतान की स्थिति और मिल द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं पर विस्तृत फीडबैक लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मिल प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिए कि गन्ने की तौल पूरी शुद्धता और मानकों के अनुसार होनी चाहिए। साथ ही यह भी कहा कि किसानों को उनकी उपज का समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसानों को आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े।
Sitapur की ताज़ा न्यूज़ अपडेट्स तुरंत अपने WhatsApp पर पाएं!
डीएम ने मिल परिसर में सुरक्षा, स्वच्छता और पर्यावरण मानकों की जांच भी की और प्रबंधन को सभी नियमों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तौल कराने आए किसानों के लिए पीने के पानी, बैठने की व्यवस्था, रोशनी और शौचालय जैसी सुविधाएं भी दुरुस्त रखना अनिवार्य है।
जिलाधिकारी के साथ निरीक्षण के दौरान जिला गन्ना अधिकारी रत्नेश्वर त्रिपाठी सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
किसानों ने डीएम से मिलकर अपनी समस्याएं भी साझा कीं, जिन पर जिलाधिकारी ने समाधान का आश्वासन दिया और कहा कि मिल संचालन पर निरंतर निगरानी रखी जाएगी।
यह भी पढ़ें: सीतापुर में जिलाधिकारी ने की आकस्मिक जांच, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बर्खास्त







