Sitapur Ki News: सीतापुर में एटीएम में कार्ड बदलकर 40 हजार की ठगी

sitapur atm card swapping fraud
5/5 - (1 vote)

सीतापुर के महमूदाबाद में एटीएम बूथ पर मदद के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। टप्पेबाजों ने एक युवक का डेबिट कार्ड बदलकर उसके बैंक खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, पैगंबरपुर निवासी शाह फैसल गुरुवार को रोडवेज बस स्टैंड स्थित एसबीआई एटीएम बूथ पर रुपये निकालने पहुंचे थे। जैसे ही उन्होंने मशीन में अपना डेबिट कार्ड लगाया, तभी बाहर खड़े दो युवक अचानक अंदर आ गए और मदद के बहाने उनसे कार्ड ले लिया।

कार्ड डालने पर पैसे नहीं निकले, लेकिन इसी दौरान टप्पेबाजों ने चुपके से उनका डेबिट कार्ड बदलकर दूसरा कार्ड थमा दिया। शाह फैसल को इसकी भनक तक नहीं लगी और वह घर लौट आए।

कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर बैंक से लगातार 40,000 रुपये निकाले जाने के संदेश आए। इस पर उन्हें एहसास हुआ कि उनसे ठगी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि यह रकम बाराबंकी के फतेहपुर पटेल चौराहे स्थित एटीएम से निकाली गई।

शाह फैसल ने तुरंत महमूदाबाद पुलिस को घटना की जानकारी दी। इंस्पेक्टर अनिल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है तथा सीसीटीवी फुटेज और एटीएम लोकेशन की जांच की जा रही है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि एटीएम पर किसी अनजान व्यक्ति की मदद न लें और कार्ड तथा पिन किसी के साथ साझा न करें।

यह भी पढ़ें: सीतापुर में सड़क हादसे रोकने के लिए 10 नए ब्लैक स्पॉट चिन्हित होंगे

Share this post!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!