Sitapur Ki News: सीतापुर में 84 कोसी मार्ग पर DM का निरीक्षण, सड़क सैंपल लैब भेजे

parikrama marg inspection sitapur
5/5 - (1 vote)

Sitapur Ki News: सीतापुर में में बन रही नई और महत्वपूर्ण सड़कों की गुणवत्ता परखने के लिए जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर ने रविवार को 84 कोसी परिक्रमा मार्ग और अन्य निर्माणाधीन मार्गों का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने कई स्थानों पर सड़क की परत को खुदवाकर निर्माण सामग्री के सैंपल एकत्र किए और उन्हें जांच के लिए लैब भेजने के निर्देश दिए।

डीएम ने सबसे पहले 84 कोसी परिक्रमा मार्ग—कोरौना से रामगढ़ तथा दधनामऊ से तेजीपुरवा मार्ग तक किए जा रहे चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, कार्य की गति, बजट के उपयोग, परीक्षण रिपोर्ट और डिजाइन सहित सभी तकनीकी बिंदुओं की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान कुछ हिस्सों में सड़क सामग्री खोदकर मौके पर ही सैंपल लिए गए और उन्हें लैब टेस्टिंग के लिए भेजा गया, ताकि गुणवत्ता में किसी भी स्तर पर गड़बड़ी की पुष्टि की जा सके।

इसके बाद डीएम ने गौरिया-भिठौरा मार्ग, रामनगर संपर्क मार्ग, लोधखेरवा-गोशाला मार्ग, कुसौली से पानी टंकी मार्ग, गंगापुर-नसिरापुर मार्ग, कल्ली-नैमिषारण्य-पनाहनगर मार्ग बाईपास, तथा मिश्रिख-मछरेहटा मार्ग जैसे प्रमुख निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की।

उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी सड़कें निर्धारित मानकों के अनुरूप समय सीमा में पूरी की जाएं और किनारों पर सही ढंग से पटरी (Shoulder) तैयार की जाए।

WhatsApp चैनल फ़ॉलो करें

Sitapur की ताज़ा न्यूज़ अपडेट्स तुरंत अपने WhatsApp पर पाएं!

निरीक्षण के क्रम में डीएम अनोगी स्थित अस्थायी गोशाला भी पहुंचे। यहां उन्होंने चारे की उपलब्धता, स्वच्छता और गोवंश की देखरेख की स्थिति का बारीकी से परीक्षण किया। डीएम ने गोवंश को खुद गुड़ खिलाया और ग्राम प्रधान को बेहतर प्रबंधन के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी की अधिशासी अभियंता रीमा सोनकर, एई सिद्धांत सेंगर, जेपी भारती सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क निर्माण से जुड़ी कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और गुणवत्ता से समझौता होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: सीतापुर में खिलाड़ियों की बढ़ी मुश्किलें, स्टेडियम न होने से अभ्यास पर असर

Share this post!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!