Sitapur News: सीतापुर में शादी से कुछ घंटे पहले लापता हुआ दूल्हा, लड़की पक्ष में मचा हड़कंप

groom missing before wedding
5/5 - (1 vote)

Sitapur News: सीतापुर में मिश्रिख क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी से कुछ घंटे पहले दूल्हा अचानक घर से लापता हो गया। बरात शनिवार शाम को हरदोई जिले के संडीला क्षेत्र में पहुंचनी थी, लेकिन दोपहर तक दूल्हा घर से गायब हो गया। इससे लड़की पक्ष में हड़कंप मच गया और शादी की तैयारियों पर पानी फिर गया। नैमिषारण्य के मीरापुर निवासी सुजीत की शादी 22 नवंबर को तय थी। 19 नवंबर को तिलक हो चुका था और बरात की विदाई की तैयारी चल रही थी।

दूल्हे के चाचा ने दोपहर में लड़की पक्ष को दूल्हे के लापता होने की सूचना दी। इसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया और दोनों पक्ष थाने पहुंच गए। लड़की के पिता ने बताया कि घर पर टेंट, खानपान और सजावट का सारा इंतज़ाम कर दिया गया था। कारीगर भी काम में जुटे हुए थे, लेकिन दूल्हा न आने से परिवार को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा।

नैमिषारण्य थाना प्रभारी नवनीत मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में है और दोनों पक्षों को थाने में बुलाकर बातचीत कराई गई। लड़की पक्ष काफी देर तक इंतजार करता रहा लेकिन दूल्हा नहीं लौटा। बाद में परिवार के लोग मायूस होकर वापस लौट गए।

स्थानीय लोग इसे सामाजिक और पारिवारिक जिम्मेदारी से जुड़ा गंभीर मामला मान रहे हैं। फिलहाल दूल्हे की लोकेशन का पता लगाने के लिए पुलिस मोबाइल ट्रैकिंग और आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जांच जारी है और जल्द ही स्थिति स्पष्ट होगी।

यह भी पढ़ें: सीतापुर में पानी की छींट से शुरू हुआ विवाद फायरिंग तक पहुंचा

Share this post!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!