Sitapur Ki News: सीतापुर में घना कोहरा एक बार फिर सड़क हादसे की वजह बन गया। वजीरनगर रोड पर देर रात हुए एक दुर्घटना में तेज रफ्तार वाहन को साइड देते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गया, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिले में पिछले कई दिनों से विजिबिलिटी लगातार घट रही है, ऐसे में रात के समय सड़क पर निकलना यात्रियों और वाहन चालकों के लिए जोखिम भरा साबित हो रहा है।
घटना पिसावा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर चालक अजय कुमार रात में कुतुबनगर से भगवानपुर की ओर जा रहा था। सड़क पर घना कोहरा छाया हुआ था और दृश्यता बेहद सीमित रह गई थी। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार से आ रही एक पिकअप को रास्ता देने की कोशिश में ट्रैक्टर अचानक असंतुलित हो गया और सड़क किनारे खाई में जा गिरा।
ट्रैक्टर के पलटते ही चालक उसके नीचे दब गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पिसावा थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य शुरू कराया। घायल को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, लेकिन स्थिति नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर करना पड़ा, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका उपचार जारी है।
Sitapur की न्यूज़ अपडेट्स तुरंत अपने WhatsApp पर पाएं !
हादसे के बाद वजीरनगर रोड पर कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। ट्रैक्टर खाई से बाहर निकालने के लिए पुलिस ने जेसीबी और क्रेन की व्यवस्था कराई, ताकि मार्ग सामान्य किया जा सके। पुलिस के अनुसार, प्राथमिक जांच में साफ है कि हादसा घने कोहरे में दृश्यता कम होने और ओवरटेक के प्रयास के दौरान संतुलन बिगड़ने की वजह से हुआ है। साथ ही, प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि कोहरे में तेज रफ्तार से बचें और हेडलाइट-फॉग लाइट का प्रयोग कर सावधानी के साथ यात्रा करें।
यह भी पढ़ें: सीतापुर में विवाहिता संदिग्ध हालात में फंदे से लटकी मिली







