Sitapur Ki News: सीतापुर में मारपीट कांड में पुलिस ने पकड़े 6 और आरोपी, बुलडोजर कार्रवाई

sitapur beaten case latest news
5/5 - (2 votes)

Sitapur Ki News: सीतापुर नगर पंचायत के वार्ड 14 उरांवपारा में हुए मारपीट व उत्पात कांड में पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए छह और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के बाद से फरार चल रहे इन युवकों को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, जिनके पास से एक फॉर्च्यूनर वाहन और एक बाइक भी बरामद की गई है। इससे पहले पुलिस 13 आरोपियों को जेल भेज चुकी है, जिसके बाद कुल गिरफ्तारियों की संख्या 19 हो गई है।

29 नवंबर की रात एक विवाह समारोह में शुरू हुआ यह विवाद दूसरे दिन उग्र रूप लेता चला गया। इसके बाद बड़ी संख्या में युवक उरांवपारा पहुंचे और आधे घंटे तक मारपीट व तोड़फोड़ करते रहे। घटना में महिलाओं से धक्का-मुक्की की शिकायत भी सामने आई थी।

हमले के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया और अगले दिन सैकड़ों लोगों ने आरोपी युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए एनएच-43 पर चक्काजाम कर दिया। विधायक रामकुमार टोप्पो व एएसपी की समझाइश के बाद भीड़ शांत हुई और पुलिस ने छापेमारी तेज कर दी।

फरार आरोपियों पर साइबर सेल और पुलिस की संयुक्त टीम लगातार दबाव बनाए हुए थी। पुलिस को जानकारी मिली कि कुछ आरोपी जिले से बाहर भागने की कोशिश में हैं। इसी दौरान की गई घेराबंदी में छह युवक वाहन सहित धर दबोचे गए। इनमें हसरतुल्लाह खान, वाजिद खान, महफूज आलम, आसिफ खान उर्फ निक्कू, ज्वाला दास महंत उर्फ बिट्टू और चंदन दास शामिल हैं। सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

इधर, प्रशासन ने मारपीट में शामिल युवकों के सहयोगियों पर भी शिकंजा कसा है। सोनतराई चौक स्थित एक बिरयानी दुकान को अवैध निर्माण मानते हुए बुलडोजर से ध्वस्त किया गया, जबकि नए बस स्टैंड क्षेत्र की दो दुकानों को सील कर दिया गया।

WhatsApp चैनल फ़ॉलो करें

SitapurCity.com की न्यूज़ अपडेट्स तुरंत अपने WhatsApp पर पाएं !

नगर पंचायत ने आरोपी महफूज आलम के परिजनों को नोटिस जारी कर शासकीय भूमि पर बने घर के दस्तावेज देने के लिए कहा है। कड़ी कार्रवाई के बाद क्षेत्र में दहशतगर्दी फैलाने वाले तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है और पुलिस इस मामले को लेकर आगे की छानबीन जारी रखे हुए है।

यह भी पढ़ें: सीतापुर में प्रतिबंधित कोडीनयुक्त कफ सीरप की अवैध बिक्री का खुलासा

Share this post!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!