Hindi News: ऑनलाइन शादी के रिश्तों में बढ़ रहे फर्जी प्रोफाइल, I4C ने जारी की चेतावनी

how to identify fake matrimonial profiles online
5/5 - (1 vote)

Hindi News: ऑनलाइन Matrimonial प्लेटफॉर्म पर रिश्ते तलाशने का चलन जितना बढ़ा है, उतनी ही तेजी से धोखाधड़ी के मामले भी बढ़े हैं। साइबर अपराधियों ने शादी की तलाश में लगे युवाओं और परिवारों को टारगेट कर नया तरीका खोज लिया है। वे पहले आकर्षक और भरोसेमंद दिखने वाले फर्जी प्रोफाइल बनाते हैं, फिर भावनात्मक जुड़ाव बनाकर पीड़ितों को जाल में फंसा लेते हैं।

साइबर सुरक्षा एजेंसी I4C (Indian Cyber Crime Coordination Centre) ने चेतावनी दी है कि इन फर्जी प्रोफाइल के पीछे असली मकसद इनवेस्टमेंट और क्रिप्टो स्कैम होता है। ठग पहले रिश्ते को मजबूत दिखाकर भरोसा जीतते हैं, फिर पीड़ित को हाई-रिटर्न वाले फर्जी निवेश प्लेटफॉर्म से परिचित कराते हैं। शुरुआत में दिखाया गया मुनाफा नकली होता है, लेकिन पीड़ित को सच लगता है। इसके बाद लाखों रुपये निवेश करवाकर पूरा पैसा गायब कर दिया जाता है।

I4C के अनुसार, ऐसे स्कैम तेजी से बढ़ रहे हैं क्योंकि बहुत से लोग ऑनलाइन संबंध बनाते समय पर्याप्त जांच नहीं करते। विशेषज्ञों का कहना है कि किसी भी प्रोफाइल पर तुरंत भरोसा करना खतरनाक हो सकता है। यूजर को व्यक्ति की नौकरी, परिवार, लोकेशन और पहचान से संबंधित विवरण की ठोस जांच करनी चाहिए।

फर्जी प्रोफाइल पहचानने का सबसे आसान तरीका Reverse Image Search बताया गया है। इससे पता चलता है कि प्रोफाइल फोटो किसी दूसरे वेबसाइट, सोशल मीडिया या किसी अनजान व्यक्ति के नाम पर पहले से मौजूद तो नहीं। यदि तस्वीर कई जगहों पर मिले, तो प्रोफाइल के नकली होने की संभावना अधिक होती है।

WhatsApp चैनल फ़ॉलो करें

Sitapur की ताज़ा न्यूज़ अपडेट्स तुरंत अपने WhatsApp पर पाएं !

साथ ही विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि शुरुआती बातचीत में फोन नंबर, पता, पहचान पत्र, या किसी भी तरह की निजी जानकारी साझा करने से बचना चाहिए। चाहे रिश्ता कितना भी मजबूत लगे, किसी अनजान व्यक्ति से पैसे का लेन-देन करना सबसे बड़ा जोखिम है। शादी के नाम पर भरोसा जीतकर ठग एक ही बार में बैंक खाता खाली कर देते हैं।

यह भी पढ़ें: राजस्थान में SOG की बड़ी कार्रवाई, भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक

Share this post!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!