Hindi News: डिजिटल गवर्नेंस को और सरल और प्रभावी बनाने के लिए DigiLocker में एक और महत्वपूर्ण सुविधा जुड़ गई है। अब DigiLocker ऐप के माध्यम से नागरिक पासपोर्ट वेरिफिकेशन (PVR) घर बैठे कर सकेंगे। यह नई सुविधा सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY), विदेश मंत्रालय (MEA) और राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिवीजन (NeGD) के सहयोग से शुरू की गई है, जिससे पासपोर्ट प्रक्रियाओं में लगने वाला समय और मेहनत दोनों कम हो जाएंगे।
DigiLocker की ओर से जारी जानकारी के अनुसार अब उपयोगकर्ता अपने पासपोर्ट वेरिफिकेशन रिकॉर्ड को सीधे ऐप में प्राप्त कर सकेंगे, ठीक उसी तरह जैसे वे आधार कार्ड, पैन कार्ड या शैक्षणिक दस्तावेज़ सुरक्षित रखते हैं। इस फीचर के आने के बाद वेरिफिकेशन के लिए सेंटर पर जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी और उपयोगकर्ता अपने स्मार्टफोन से ही सभी आवश्यक दस्तावेज़ सत्यापित कर सकेंगे।
यह सुविधा खास तौर पर उन लोगों के लिए बेहद मददगार साबित होगी जो नौकरी के लिए अप्लाई करते हैं, वीजा प्रक्रिया पूरी करते हैं या पुलिस वेरिफिकेशन जैसे काम नियमित रूप से करवाते हैं। DigiLocker के कारण पासपोर्ट से जुड़ी औपचारिकताएं अब अधिक तेज और पारदर्शी होंगी। दस्तावेजों की डिजिटल उपलब्धता से नागरिकों को बार-बार कागज साथ रखने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
Sitapur की ताज़ा न्यूज़ अपडेट्स तुरंत अपने WhatsApp पर पाएं!
PVR प्रक्रिया का इस्तेमाल भी बेहद आसान है। DigiLocker ऐप या वेबसाइट में लॉग-इन कर पासपोर्ट वेरिफिकेशन सेक्शन चुनें और मांगी गई जानकारी जैसे—नाम, जन्मतिथि, पता आदि दर्ज करें। ऐप आधार, पैन और अन्य पहले से संग्रहित दस्तावेज़ों के आधार पर सत्यापन पूरा करता है। DigiLocker एक सरकारी प्लेटफॉर्म है, इसलिए यहां रखे दस्तावेज़ सुरक्षित होते हैं। हालांकि उपयोगकर्ताओं को नकली ऐप डाउनलोड करने से बचने की चेतावनी भी दी गई है।
यह भी पढ़ें: वीडियो कॉल पर पत्नी को आत्महत्या की बात कह रहा था दरोगा, सूझबूझ से बची जान







