Sitapur Ki News: सीतापुर में मतदाता सूची पुनरीक्षण में युवाओं की बड़ी भूमिका

youth helping blo in voter list revision sitapur
5/5 - (3 votes)

Sitapur Ki News: सीतापुर नगर क्षेत्र में चल रहे मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान में युवाओं की अहम भूमिका सामने आई है। बूथ लेबल अधिकारियों (बीएलओ) को घर ढूंढने में हो रही परेशानी के बीच कई मोहल्लों के युवा आगे आए और जनजागरूकता का सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया। पूर्णागिरि, सिविल लाइन और चौबे टोला जैसे क्षेत्रों में युवाओं ने न सिर्फ घर-घर जाकर लोगों को खोजा बल्कि प्रपत्र भरवाने और जानकारी देने में भी सक्रिय सहयोग किया।

बीएलओ प्रताप कुमार, कैसर जहां और कहकसां जब पूर्णागिरि मुहल्ले में पहुंचे तो मतदाता सूची में दर्ज कई लोगों का घर ढूंढना मुश्किल साबित हो रहा था। तभी मोहल्ले के युवाओं अरविंद वर्मा, अंकित शुक्ल, मनीष तिवारी, पीयूष मिश्र और विकास त्रिपाठी ने मदद करना शुरू किया। धीरे-धीरे सूचना पूरे क्षेत्र में फैल गई और लोग खुद तिवारी चौराहा स्थित बीएलओ के पास अपने प्रपत्र लेने के लिए पहुंचने लगे।

सिविल लाइन क्षेत्र में भी प्रशांत और उनके साथी बीएलओ अंबेश्वरी के साथ मिलकर काम करते नजर आए। शास्त्रीनगर के अंकित ने बीएलओ नूरजहां की मदद करते हुए लोगों को उनके प्रपत्र घर तक पहुंचाए। इस प्रकार युवाओं की पहल से अभियान में तेजी आई और लोगों को मतदान प्रक्रिया का महत्व समझाने का काम भी हुआ।

WhatsApp चैनल फ़ॉलो करें

Sitapur की ताज़ा न्यूज़ अपडेट्स तुरंत अपने WhatsApp पर पाएं!

चौबे टोला वार्ड के उत्कर्ष तिवारी ने बुजुर्गों की मदद के लिए विशेष प्रयास किए। उन्होंने न केवल फार्म घर-घर पहुंचाए, बल्कि बुजुर्गों के प्रपत्र खुद भरवाए, ताकि कोई भी व्यक्ति मतदाता सूची से वंचित न रह जाए। उन्होंने बताया कि वे बीते दिनों से लगातार इस अभियान में सक्रिय हैं और आगे भी मदद जारी रखेंगे।

यह भी पढ़ें: सीतापुर में ITMS ईगल CCTV कंट्रोल रूम की शुरुआत, 155 कैमरे से निगरानी

Share this post!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!