Sitapur News: सीतापुर में कोहरे में हादसों पर लगेगा ब्रेक, 11 स्थानों पर लगे येलो ब्लिंक लाइट

yellow blink light to prevent road accidents
5/5 - (1 vote)

Sitapur News: सीतापुर में सड़क हादसों को रोकने के लिए सीतापुर में एक अहम कदम उठाया गया है। घने कोहरे के मौसम में दृश्यता बेहद कम हो जाती है, जिससे सड़क दुर्घटनाएं अचानक बढ़ जाती हैं। इसी को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने शहर के चुनिंदा स्थानों पर येलो ब्लिंक लाइट लगाने की शुरुआत की है

पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के दिशा-निर्देश में इसे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया गया है। शुक्रवार को पुलिस लाइन में यातायात निरीक्षक फरीद अहमद की मौजूदगी में इसका सफल ट्रायल किया गया।

यातायात विभाग के अनुसार पहले चरण में 11 प्रमुख स्थानों की पहचान की गई है, जिनमें तीव्र मोड़, शहर के एंट्री प्वाइंट, पुल व वे स्थान शामिल हैं जहां कोहरे के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। इन ब्लिंक लाइट्स को सोलर पैनल से संचालित किया जाएगा, जिससे यह लगातार चालू रहेंगी और वाहन चालकों को पहले से सतर्क रहने का संकेत देंगी। लाइट्स को ऊंचे पोल पर लगाया जाएगा ताकि दूर से ही यह दिखाई दे सके।

पुलिस विभाग का मानना है कि यह व्यवस्था घने कोहरे में बड़ी दुर्घटनाओं पर रोक लगाने में मददगार साबित होगी। स्पीड लिमिट, विजुअल अलर्ट और ब्लिंक सिग्नल की मदद से ड्राइवर को सावधानी से वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक कई राज्यों में यह प्रयोग पहले से सफल रहा है और सीतापुर में इसे व्यापक रूप से लागू करने की योजना बनाई जा रही है।

स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत किया है और कहा कि यदि यह व्यवस्था स्थायी रूप से लागू होती है तो कोहरे के दौरान होने वाले हादसों में बड़ी कमी आएगी। प्रशासन का कहना है कि यह प्रयोग सफल होने पर शहर के अन्य क्षेत्रों में भी ब्लिंक लाइट लगाए जाएंगे। आने वाले दिनों में यातायात सुधार के लिए अन्य तकनीकी उपाय भी लागू किए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: सीतापुर में हाईवे पर डीसीएम चालक से लूटपाट, 32 हजार रुपये व आभूषण लूटे

Share this post!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!