Sitapur Ki News: सीतापुर में मवेशी बांधने के विवाद में अधेड़ पर हंसिये से जानलेवा हमला

attempt to murder in sitapur over cattle dispute
5/5 - (2 votes)

Sitapur Ki News: सीतापुर के महोली कोतवाली क्षेत्र के अढ़ोरी गांव में बुधवार देर शाम जमीन व मवेशी को लेकर हुआ मामूली विवाद हिंसा में बदल गया। गांव निवासी रामसागर (55) को पड़ोसी दंपति ने हंसिये से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गले पर गहरा वार होने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने घायल को तुरंत महोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

स्थानीय लोगों के अनुसार रामसागर की गाय पड़ोसी अमरपाल और उसकी पत्नी रीना के खेत में घुस गई थी। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई और विवाद बढ़ने पर आरोपी दंपति ने घर से तेज धारदार हंसिया लाकर रामसागर पर हमला कर दिया। वार इतना तेज था कि रामसागर मौके पर गिर पड़े और लहूलुहान हो गए। चीख सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हमलावरों को हटाकर स्थिति संभाली।

सूचना मिलने पर महोली पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र का निरीक्षण किया। पीड़ित की तहरीर पर आरोपी अमरपाल और रीना के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

WhatsApp चैनल फ़ॉलो करें

Sitapur की ताज़ा न्यूज़ अपडेट्स तुरंत अपने WhatsApp पर पाएं!

ग्रामीणों ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच पहले भी मवेशियों और खेत की सीमा को लेकर विवाद हो चुका है, लेकिन इस बार मामला खतरनाक रूप ले चुका है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: सीतापुर में मेला देखने निकली मां-बेटी ट्रेन की चपेट में आईं, दोनों की मौत

Share this post!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!