Sitapur Ki News: सीतापुर में मेला देखने निकली मां-बेटी ट्रेन की चपेट में आईं, दोनों की मौत

mother daughter died in sitapur train accident
5/5 - (2 votes)

Sitapur Ki News: सीतापुर जिले के भुर्जिया गांव के पास बुधवार को एक दर्दनाक रेल हादसा हुआ जिसमें मां और बेटी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, भुर्जिया मजरा बड़ागांव निवासी सोना (40) अपनी 16 वर्षीय पुत्री पिंकी के साथ हरगांव में आयोजित मेला देखने के लिए घर से निकली थीं। भुर्जिया हाल्ट के पास पहुंचते ही अचानक वे ट्रेन की चपेट में आ गईं, जिससे सोना की मौके पर ही मौत हो गई।

गंभीर रूप से घायल पिंकी को ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके और जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। स्थानीय लोग इस घटना को बेहद दर्दनाक बताते हुए रेलवे किनारे सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

इंस्पेक्टर अमर सिंह ने बताया कि फिलहाल परिवार की ओर से किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसका पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। रेलवे ट्रैक किनारे मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई होगी।

WhatsApp चैनल फ़ॉलो करें

Sitapur की ताज़ा न्यूज़ अपडेट्स तुरंत अपने WhatsApp पर पाएं!

ग्रामीणों का कहना है कि भुर्जिया हाल्ट के आसपास न तो चेतावनी बोर्ड हैं और न ही सुरक्षा बैरियर। आए दिन लोग रेलवे ट्रैक पार करते हैं, जिससे खतरा बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और रेलवे क्रॉसिंग को चिन्हित करने की मांग की है, ताकि आगे इस प्रकार की घटना न हो।

यह भी पढ़ें: सीतापुर में गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक की भिड़ंत, बाइक सवार की मौत

Share this post!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!