Sitapur Ki News: सीतापुर में 20 बीघा गन्ने की फसल जलकर राख,14 लाख का नुकसान

sitapur sugarcane farm fire
Rate this post

Sitapur Ki News: सीतापुर में पिसावां थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर अचानक आग लगने से किसान अरविंद की 20 बीघा गन्ने की खड़ी फसल पूरी तरह जलकर राख हो गई। नेरी मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पीछे खेत में अज्ञात कारणों से आग भड़क उठी। कुछ ही मिनटों में लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। किसान अरविंद के अनुसार, इस फसल को तैयार करने में करीब 14 लाख रुपये का खर्च हुआ था, लेकिन आग लगते ही उसकी मेहनत पल भर में राख में बदल गई।

घटना के समय धुएं के गुबार और तेज लपटें देखकर ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और बिना देर किए आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी। किसानों ने अपनी सूझबूझ दिखाते हुए सबसे पहले गन्ना तोड़कर फायर लाइन बनाई, ताकि आग को आगे फैलने से रोका जा सके। इसके बाद ग्रामीणों ने अरहर के पौधे और गन्ने की हरी पत्तियों से आग बुझाने का प्रयास किया। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया।

WhatsApp चैनल फ़ॉलो करें

Sitapur की ताज़ा न्यूज़ अपडेट्स तुरंत अपने WhatsApp पर पाएं!

सूचना मिलने के बाद पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक फसल पूरी तरह जल चुकी थी। ग्रामीणों का आरोप है कि दमकल विभाग के पहुंचने में काफी देर हो गई, जिससे नुकसान और बढ़ गया। किसान अरविंद सदमे में है और प्रशासन से सहायता की मांग कर रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर गांव में फायर टीम की त्वरित उपलब्धता होती, तो इस बड़े हादसे को रोका जा सकता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: सीतापुर में जमीनी विवाद में जेठ ने भाभी की हत्या की, गांव में दिनदहाड़े वारदात

Share this post!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!