Sitapur Ki News: सीतापुर में जमीनी विवाद में जेठ ने भाभी की हत्या की, गांव में दिनदहाड़े वारदात

uncle nephew land dispute murder sitapur
5/5 - (1 vote)

Sitapur Ki News: सीतापुर जिले के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के तुतुहीपुर गांव में सोमवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जमीन विवाद को लेकर एक महिला की दिनदहाड़े उसके जेठ ने धारदार हथियार (बांका) से हमला कर हत्या कर दी। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों के अनुसार, चारा मशीन हटाने को लेकर शुरू हुए विवाद ने हत्या का रूप ले लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पीड़िता की पहचान अंजली (40), निवासी बिहार के रूप में हुई है, जिसकी करीब 10 साल पहले गांव निवासी पलटूराम से शादी हुई थी। पति की तीन साल पहले मृत्यु हो चुकी थी। अंजली के नाम पर 15 बीघा जमीन आई थी, जिसे लेकर जेठ जगतराम लंबे समय से नाराज था। ग्रामीणों का कहना है कि जमीन बेचने की आशंका से जगतराम लगातार विवाद करता था। सोमवार सुबह चारा मशीन हटाने को लेकर झगड़ा इतना बढ़ गया कि आरोपी घर से बांका लाकर अंजली पर कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों के मुताबिक, हत्या के बाद आधे घंटे तक शव घर के बाहर पड़ा रहा, लेकिन कोई नज़दीक जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। जब पुलिस पहुंची, तब शव को उठाया गया। घटना को लेकर आसपास के इलाकों में भी तनाव का माहौल है। पुलिस ने आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज करते हुए जांच तेज कर दी है। एएसपी दक्षिणी दुर्गेश ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है और जल्द गिरफ्तारी की संभावना है।

WhatsApp चैनल फ़ॉलो करें

Sitapur की ताज़ा न्यूज़ अपडेट्स तुरंत अपने WhatsApp पर पाएं!

अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या पीड़िता को समय रहते सुरक्षा मिल सकती थी? क्या विवाद की जानकारी पहले पुलिस तक पहुंची थी? ग्रामीणों का कहना है कि तनाव काफी समय से बना हुआ था, लेकिन पहले कभी सख्त कार्रवाई नहीं की गई। इस घटना ने जिले में भूमि विवादों और घरेलू हिंसा को लेकर कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें: सीतापुर में तंबौर में पिकअप से टायर चोरी, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Share this post!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!