Sitapur Ki News: सीतापुर में एक महीने से घूम रहा तेंदुआ पिंजरे में कैद, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

leopard captured in sitapur
5/5 - (1 vote)

Sitapur Ki News: सीतापुर के महोली क्षेत्र में पिछले एक महीने से दहशत फैला रहे तेंदुए को आखिरकार वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। मुसब्बरपुर गांव के पास लगाए गए विशेष पिंजरे में तेंदुआ देर रात कैद हो गया, जिसके बाद इलाके के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। बीते कई दिनों से अलग-अलग गांवों में तेंदुए की आवाजाही देखी जा रही थी और वह कई मवेशियों पर हमला भी कर चुका था, जिससे स्थानीय लोग भय के साये में जी रहे थे।

डीएफओ नवीन खंडेलवाल के नेतृत्व में वन विभाग कई दिनों से लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहा था। टीम ने तेंदुए की मूवमेंट पर नज़र रखने के लिए ट्रैप कैमरे, निगरानी दल और कई स्थानों पर पिंजरे लगाए। बुधवार रात तेंदुए ने ग्राम चडरा में एक हिरन के बच्चे का शिकार किया था, जिसके बाद विभाग ने अपना अभियान और तेज कर दिया। उसी रूट पर लगाए गए पिंजरे में बंधे बकरे की तरफ आकर्षित होकर तेंदुआ अंदर पहुंचा और पिंजरा बंद होते ही कैद हो गया।

सुबह ग्रामीणों ने जब पिंजरे में बंद तेंदुए को देखा तो बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। वन विभाग ने भीड़ को दूर रखते हुए सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत तेंदुए को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि तेंदुआ पूरी तरह स्वस्थ है और उसे किसी प्रकार की चोट नहीं आई है।

WhatsApp चैनल फ़ॉलो करें

Sitapur की ताज़ा न्यूज़ अपडेट्स तुरंत अपने WhatsApp पर पाएं!

डीएफओ नवीन खंडेलवाल ने पकड़ने की सफलता को टीम व ग्रामीणों के सहयोग का परिणाम बताया। उन्होंने अपील की कि किसी भी वन्यजीव के दिखने पर तुरंत विभाग को सूचना दी जाए ताकि किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सके। तेंदुए के कैद होने के बाद महोली क्षेत्र, मुसब्बरपुर और आसपास के गांवों में पिछले एक महीने से बना भय अंततः खत्म हो गया है।

यह भी पढ़ें: सीतापुर में रोडवेज बस में भयंकर आग, 40 यात्री बाल-बाल बचे

Share this post!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!