सीतापुर जिले के हरगांव थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें तेज रफ्तार ई-रिक्शा पलटने से दिव्यांग युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के मुताबिक, हरगांव कस्बे के मकसूदपुर गांव निवासी 32 वर्षीय शिव प्रसाद सोमवार दोपहर किराना का सामान लेकर घर लौट रहे थे। जब वह गोंडापुरवा के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।
शिव प्रसाद ई-रिक्शा के नीचे दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने शोर सुनकर मौके पर पहुंचकर उन्हें किसी तरह बाहर निकाला। तुरंत परिजनों को सूचना दी गई और उन्हें सीएचसी हरगांव ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर ओयल रेफर कर दिया।
Sitapur की ताज़ा न्यूज़ अपडेट्स तुरंत अपने WhatsApp पर पाएं!
दुर्भाग्यवश इलाज के दौरान रात करीब आठ बजे शिव प्रसाद की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, ई-रिक्शा तेज रफ्तार में था और सड़क पर अचानक मोड़ आने से चालक ने नियंत्रण खो दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से हादसे की जांच और सुरक्षित यातायात व्यवस्था की मांग की है।
यह भी पढ़ें: सीतापुर में डेंगू से कक्षा एक की छात्रा की मौत, मेवाती टोला में बढ़ी बीमारी की चिंता







