Sitapur Ki News: सीतापुर में डेंगू से कक्षा एक की छात्रा की मौत, मेवाती टोला में बढ़ी बीमारी की चिंता

dengue cases in sitapur
5/5 - (2 votes)

सीतापुर में खैराबाद क्षेत्र में डेंगू का प्रभाव लगातार बढ़ता दिख रहा है। बुखार से जूझ रही कक्षा एक की छात्रा की मौत के बाद पूरे इलाके में चिंता का माहौल है। मेवाती टोला निवासी शकील की सात वर्षीय बेटी खदीजा शकील एक सप्ताह से तेज बुखार से पीड़ित थी। परिजनों ने उसका इलाज खैराबाद के एक निजी अस्पताल में कराया, जहाँ जांच में डेंगू की पुष्टि हुई।

स्थिति गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। दो दिन तक उपचार चलने के बाद शनिवार को खदीजा की मौत हो गई। परिवार सहित पूरा मोहल्ला इस खबर से स्तब्ध है।

शकील ने बताया कि खदीजा स्टडी प्वाइंट इंटर कॉलेज में कक्षा एक की छात्रा थी। उन्होंने कहा कि मुहल्ले में कई लोग पिछले कुछ दिनों से बुखार से पीड़ित हैं, जिससे डेंगू फैलने की आशंका और बढ़ गई है।

छात्रा की मृत्यु के बाद नगर पालिका अध्यक्ष बेबी गुप्ता के पति अभिषेक गुप्ता, पूर्व चेयरमैन हाजी जलीस अंसारी, अतीक अहमद अंसारी, अधिशासी अधिकारी प्रेम शंकर गुप्त समेत अन्य गणमान्य लोग परिजनों के घर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की।

WhatsApp चैनल फ़ॉलो करें

Sitapur की ताज़ा न्यूज़ अपडेट्स तुरंत अपने WhatsApp पर पाएं!

सीएचसी अधीक्षक डॉ. राहिल फरीद ने पुष्टि करते हुए कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने टीम भेजने की तैयारी कर ली है। मंगलवार को मेवाती टोला में छिड़काव, लार्वा नाशक दवाइयों का उपयोग, और बुखार पीड़ितों की जांच कराई जाएगी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में सफाई और जलभराव की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, जिसे समय रहते ठीक न किए जाने से डेंगू का खतरा बढ़ा है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने, पानी जमा न होने देने और किसी भी प्रकार के लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराने की अपील की है।

यह भी पढ़ें: सीतापुर में 13.67 करोड़ से चक्रतीर्थ क्षेत्र की जल निकासी सुधरेगी

Share this post!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!