Sitapur Ki News: सीतापुर में इन्वेस्टमेंट के नाम पर 50 करोड़ की ठगी, 3 हजार लोग बने शिकार

sitapur investment scam
5/5 - (2 votes)

सीतापुर जिले में एक बड़े इन्वेस्टमेंट फ्रॉड का खुलासा हुआ है, जिसमें करीब 3 हजार लोगों से कुल 50 करोड़ रुपये की ठगी की गई। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने लखनऊ स्थित एक कंपनी के पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रामकोट निवासी विराट राठौर सहित 30 लोगों ने नगर कोतवाली में तहरीर दी थी। शिकायत में कहा गया है कि Bombitex Exchange – BMEX Realty नाम की कंपनी ने सीतापुर, हरदोई और लखीमपुर में बड़े पैमाने पर सेमिनार आयोजित किए थे।
इन कार्यक्रमों में जयप्रकाश मौर्या ने खुद को कंपनी का डायरेक्टर और सीईओ बताते हुए भरोसा दिलाया था कि कंपनी ट्रेडिंग और निवेश से बड़े रिटर्न देती है। इसके कार्यालय लखनऊ में लुलु मॉल के पास बताए गए थे।

कंपनी ने निवेशकों को टीम बनाकर पैसा लगाने पर अतिरिक्त लाभ का लालच दिया।
पीड़ितों के अनुसार –

  • जून में लगाया गया पैसा कंपनी ने जुलाई में लौटाया
  • लेकिन जुलाई के बाद भुगतान पूरी तरह बंद हो गया

जब निवेशकों ने जवाब मांगा, तो उन्हें बताया गया कि कंपनी अब BMEX Realty नाम से दूसरा प्लेटफॉर्म लॉन्च कर रही है और वहीं निवेश कर अपना पुराना पैसा रिकवर किया जा सकता है। यहां तक कि ऑनलाइन गेम्स के जरिए पैसे कमाने का लालच भी दिया गया।

पीड़ितों का आरोप है कि जब उन्होंने कानूनी कार्रवाई की बात कही, तो उन्हें धमकाया भी गया। अंततः बात खुलने पर पता चला कि लगभग 3,000 निवेशकों से करीब 50 करोड़ रुपये की ठगी की गई है।

पुलिस ने मामले में शामिल 5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पूरी घटना ने जिले में निवेश संबंधी योजनाओं पर चल रही फर्जी कंपनियों की गतिविधियों को लेकर नई चिंता खड़ी कर दी है।

यह भी पढ़ें: सीतापुर में घर में बने गोदाम में आग, कंबल और शॉल जलकर राख

Share this post!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!