Sitapur Ki News: सीतापुर में तेंदुआ पकड़ने के लिए वन विभाग ने लगाया पिंजरा

sitapur leopard trap setup
5/5 - (3 votes)

सीतापुर के गोंदलामऊ क्षेत्र में तेंदुए की लगातार बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए वन विभाग ने उसकी धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिए हैं। गुरुवार को रामपुर खेवटा के पास खेतों में तेंदुए के ताजा पगचिह्न मिलने के बाद वन विभाग ने पिंजरा लगाकर खोज अभियान और सख्त कर दिया है

पिछले चार दिनों में तीन बार और पिछले 11 दिनों में कई बार तेंदुए के पगचिह्न अलग-अलग स्थानों पर मिले हैं। ग्रामीणों द्वारा तेंदुआ देखने के दावे भी किए गए हैं, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

बुधवार को राजपुर के पास गन्ने के खेत में तेंदुए को छिपा हुआ देख ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन अंधेरा होने के कारण तेंदुए को पकड़ा नहीं जा सका। टीम ने रातभर निगरानी की, लेकिन वह किस दिशा में गया, इसका पता नहीं चल सका।

गुरुवार सुबह कॉम्बिंग अभियान के दौरान वन दरोगा अनिल यादव ने बताया कि बिराहिमपुर और रामपुर खेवटा के पास ताजे पगचिह्न मिलने के बाद पिंजरा लगाने का निर्णय लिया गया। इससे पहले भी इन क्षेत्रों में तेंदुए की मौजूदगी का संकेत मिल चुका है।

तेंदुए की चहलकदमी से ग्रामीण बेहद डरे हुए हैं। कई गांवों में लोग रात भर जागकर पहरा दे रहे हैं, वहीं बच्चों को अकेले स्कूल भेजने पर भी रोक लगा दी गई है।

वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, भीड़ न लगाएं और किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत विभाग को दें, ताकि तेंदुए को सुरक्षित तरीके से पकड़ा जा सके।

यह भी पढ़ें: सीतापुर में सड़क हादसे रोकने के लिए 10 नए ब्लैक स्पॉट चिन्हित होंगे

Share this post!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!